

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र में हुए दो हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कस्बे निवासी स्नेहा (19)पुत्री संतोष और एक अज्ञात ई रिक्शा की टक्कर से घायल हो गए जबकि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिदोखर निवासी सुरेश कुमार (45)पुत्र रामेश्वर प्रसाद बाईक से कस्बे आ रहे थे तभी पिपरौंदा रोड पर सामने कुत्ता आ जाने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।