मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: प्रभारी मंत्री श्री मती संपतिया उइके का सिंगरौली आगमन एवं अटल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।

Oplus_131072

सिंगरौली: प्रभारी मंत्री श्री मती संपतिया उइके का सिंगरौली आगमन एवं अटल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।

प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का आज सिंगरौली आगमन हुआ। अटल सामुदायिक भवन बिलोजी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात उन्होंने मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन रेडक्रास सोसायटी सिंगरौली द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण, निःशुल्क औषधि वितरण तथा कृत्रिम अंग प्रदान कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने सिंगरौली कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं रक्तदान कर जीवन बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम का भी स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी जनहितकारी मुहिमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को जन आंदोलन बनाएं।

Related Articles

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!