मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:सुशासन सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न पंचायतो में जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन

 

सुशासन सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न पंचायतो में जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन

सिंगरौली 20 दिसम्बर 2025::म.प्र.शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमें के देखरखे में “सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2025“ का आयोजन 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना ।साथ ही जन शिकायतों का समयबृद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना एवं शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सेवा प्रदाय में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही राज्य राज्य स्तरीय पोर्टलों पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना नागरिक चार्टर का अद्यतन एवं प्रभावी क्रियान्यवन किया जाना है।इसी क्रम में आज जिले की ग्राम पंचायत खोखवा,कपुरदेई,अगरहवा सहित अन्य पंचायतो में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित नागरिकों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिविर में आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराया गया।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!