
*जनपद बस्ती*
*दिनांक.15.11.2025*
*JCB के ड्राइवर द्वारा लुट की फर्जी सूचना देने पर ड्राइवर व मालिक को अंतर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार मा0 न्यायालय भेजा गया तथा JCB को किया गया सीज-*
आज दिनांक 15.11.2025 को थाना रूधौली क्षेत्र में ग्राम से डायल 112 prv 0837 पर कॉलर विकाश कुमार यादव पुत्र धनुषधारी यादव निवासी ग्राम
रसूलपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर द्वारा सूचना दिया गया कि नगाड़ा पेट्रोल पंप के पास JCB UP51BT8369 खड़ा करके केबिन में सोया था कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकाबपोश तरीके आए और रुपया 20,000 नगद व 01 अदद एंड्रॉयड फोन छीन लिया गया है। उक्त सूचना पर डायल 112 व थाना स्थानीय से पुलिस टीम पहुंचकर घटना की जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि ड्राइवर द्वारा रुपया 8000 जो जेसीबी चला कर कमाया गया था कहीं गिर गया तथा गाड़ी को ले जाते समय गाड़ी भी गड्ढे में गिर कर केबिन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गई। शीशा टूट जाने की वजह से ड्राइवर द्वारा डायल 112 पर सूचना दिया गया था। उक्त घटना में वाहन स्वामी भी शामिल थे। ड्राइवर व वाहन स्वामी को फर्जी सूचना देने व समाज में भ्रामकता फैलाने पर धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा JCB का सीजर कारवाही किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-
1. अमरीश सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम डढ़वा खुर्द उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बासखोर कला थाना रुधौली जनपद बस्ती।
2. विकास कुमार यादव पुत्र धनुषधारी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल-*
1. उ0नि0 शिव कुमार यादव थाना रुधौली जनपद बस्ती।
2. HC अमित नायक, का0 इंद्रपाल प्रजापति थाना रुधौली जनपद बस्ती।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*
मो0 9565061080
