A2Z सभी खबर सभी जिले की

*यातायात माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा सर्किल हरैया में चलाये गये विशेष अभियान में 114 वाहनों का ई-चालान कर 115500 रुपये का शुल्क वसूला गया-*

*जनपद बस्ती*
*दिनांक:15.11.2025*

*यातायात माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा सर्किल हरैया में चलाये गये विशेष अभियान में 114 वाहनों का ई-चालान कर 115500 रुपये का शुल्क वसूला गया-*

जनपद बस्ती में यातायात माह के सफल आयोजन एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्राधिकारी हरैया श्री संजय सिंह के निर्देशन में सर्किल हरैया बस्ती अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा। अभियान के दौरान निम्नलिखित थाना क्षेत्रों में ई-चालान के माध्यम से कार्रवाई की गई:
*थाना हरैया :* कुल 11 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे रु. 11000/- का सम्मन शुल्क वसूला गया।
*छावनी :* कुल 10 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे रु. 10,000/- का सम्मन शुल्क वसूला गया व एक वाहन सीज किया गया।
*थाना परसरामपुर :* कुल 53 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे रु. 54500/- का सम्मन शुल्क वसूला गया।
*थाना पैकोलिया :* कुल 13 वाहन का ई-चालान किया गया, जिससे रु. 12,000/- का सम्मन शुल्क वसूला गया।
*थाना गौर :* कुल 27 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे रु. 28000/- का सम्मन शुल्क वसूला गया।
*कुल मिलाकर सर्किल हरैया, बस्ती में 114 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान जारी किये गये तथा रु. 115500/- का सम्मन शुल्क वसूला गया। क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

*रिपोर्टर*

Related Articles

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो09565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!