A2Z सभी खबर सभी जिले की

दालमंडी चौरीकरण को लेकर विरोध जारी, व्यापारियों ने जगाया आक्रोश ,

दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर विरोध जारी, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

वाराणसी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों और मकान मालिकों का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को दालमंडी की सभी दुकानें बंद रहीं। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

सूत्रों के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में पहले से चिन्हित भवनों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई प्रशासन की मौजूदगी में की गई। चौड़ीकरण कार्य को लेकर पुलिस व प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर कई लोगों ने मौके पर जाकर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

इस दौरान एडीएम आलोक वर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह और वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

— रिपोर्ट : श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!