

नगर परिषद में हुआ राष्ट्रगान वंदे मातरम का सामूहिक गान
सीएमओ ठाकुर ने कहा राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोता है राष्ट्रगान वंदे मातरम


राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मांडू नगर परिषद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र बैंड-बाजे के साथ परिसर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर सलामी दी। सीएमओ सुशील ठाकुर ने सभी उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प दिलवाया।शिक्षक तानु चौहान ने वंदे मातरम गीत गाया, जिसे नगर परिषद के पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराया। इसके बाद, परिषद के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में सामूहिक रूप से गीत गाकर राष्ट्रीय गीत का सम्मान किया। सभी ने वंदे मातरम गायन का संकल्प भी लिया।सीएमओ ने राष्ट्रगीत को देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाला बताया
सीएमओ सुशील ठाकुर ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम जन-जन में राष्ट्रीयता की भावना जगाता है और इसी ऊर्जावान शब्द के सहारे वीर क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से संघर्ष किया तथा देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला यह अमर गीत युगों-युगों तक हम सभी को देशहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सिर्फ सरकारी आयोजन न बने, बल्कि जन-जन का आयोजन बने, यही हमारी कोशिश है। नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण यादव,केश शिल्पी बोर्ड मांडू नगर परिषद प्रतिनिधि राहुल सेन मांडव,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मांडू नगर विकास समिति सदस्य हंसा मधुसूदन सेन राजस्व निरीक्षक सादिक खान, पार्षद सीताराम गावर, , ,विक्रम मकवाना, छोटू गावर और रुस्तम सारेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।