A2Z सभी खबर सभी जिले की

करमचट थाना के पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार साथ ही लड़की को किया सकुशल बरामद कैमूर से रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

करमचट थाना के पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार साथ ही लड़की को किया सकुशल बरामद

करमचट थाना के पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार साथ ही लड़की को किया सकुशल बरामद

 

 

 

Related Articles

 

 

 

 

कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव मे शादी करने के लिए अपने ही गाव के एक लड़की के साथ अपहरण का मामला सामने आया है आपको बतादे की शौच के लिए घर से निकली लड़की को बहला-फुसलाकर युवक पर भगा ले जाने का आरोप है वही इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है शुक्रवार देर शाम दामोदरपुर गांव निवासी एक लड़की शौच के लिए घर से बाहर सिवान की ओर गई थी काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी जिसके बाद पता चला कि गांव के ही दो बाइक सवार युवकों ने अन्य लोगों की मदद से लड़की को शादी की नीयत से लेकर भागे है जिसके बाद करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने रविवार को बताया कि पीड़िता की मां ने शनिवार की देर शाम थाना में आकर आवेदन दि थी जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है आवेदन में आरोप है कि गांव के विनोद राम के पुत्र नीरज कुमार और विक्रमा राम के पुत्र रवि कुमार ने बाइक से लड़की को बहला-फुसलाकर ले भागे है इसमें उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया है कुल छह लोगों को नामजद एफआईआर किया गया है 

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज कुमार को रविवार के दिन रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकासाढ़ा गांव से पुलिस ने हिरासत में ले लिया पुलिस ने लड़की को भी कुदरा थाना क्षेत्र के बजरकोना गांव से सकुशल बरामद कर लिया है

 

करमचट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक और बरामद लड़की से पूछताछ कीया जा रहा है सोमवार को लड़की के बयान के अनुसार भभुआ न्यायालय में पेश किया जाएगा वही आरोपी युवक को पूछताछ होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!