A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हाईवे किनारे खडी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, हालत गंभीर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। नवीन गल्ला मंडी के समीप बहन के साथ वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार के कुचल दिया। इस घटना महिला का दाहिना पैर बुरी तरह से कुचल गया महिला को 112 की टीम ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है। हालत गंभीर होने पर महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

मथुरा जनपद के कोसीकला निवासी मोना 30 वर्ष अपनी बहन पायल के साथ हाईवे किनारे नवीन गल्ला मंडी के समीप वाहन के इंतजार में खड़ी थी। दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। इस घटना में मोना का दाहिना पैर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। हालत गंभीर होने पर मोना को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताते हैं की घायल महिला मेले में दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करती है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!