
✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
दिनांक 05.11.2025 को थाना पपौंध पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मदिरा सहित पकड़ा गया है।
*शहडोल* दिनांक 05/11/2025 को कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम पपौंध के शिव मोहल्ला में मुखबिर द्वारा उपस्थित होकर सूचना दी गई कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसायकल में पीले रंग की बोरी में अवैध शराब की पेटियां रखकर ग्राम पपौंध से विजयसोता की ओर अवैध बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पपौंध पुलिस द्वारा शिव मोहल्ला तिराहा पर वाहन चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान कुछ समय पश्चात एक बिना नंबरी हीरो एचएएफ डीलक्स मोटरसायकल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा रोककर पूछताछ की गई। मोटरसायकल चालक ने अपना नाम- 1- रोशन कुमार पिता चंद्रेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भोरी, हाल निवासी ग्राम पपौंध बताया। मोटरसायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम- 2- मंगल कुमार सिंह पिता अमरेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम करेक, हाल निवासी ग्राम पपौंध बताया।
तलाशी में उक्त आरोपियों के कब्जे से पीले रंग की बोरी में रखी अवैध मदिरा एवं बियर की निम्न सामग्री बरामद की गई-
* देशी प्लेन मदिरा की 100 प्लास्टिक शीशियां (कुल 18 लीटर), कीमत 7,500/- रुपये
* MOUNTS 6000 बियर के 48 केन (प्रत्येक 500 एमएल), कीमत 5,520/- रुपये
* LEMOUNT STRONG BEER की 12 शीशियां (प्रत्येक 650 एमएल), कीमत 1,776/- रुपये
साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की हीरो एचएएफ डीलक्स मोटरसायकल कीमत लगभग 30,000/- रुपये जप्त की गई।
दोनों आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिसपर आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। थाना पपौंध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई एवं उक्त सामग्री एवं वाहन विधिवत जप्त किए गए।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी उ.नि. बृजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में प्र.आर. केदार सिंह, आर. पुष्पेंद्र सिंह, आर. अजय उपाध्याय एवं आर. विजय मेहरा की अहम भूमिका रही।

