दौसाराजस्थान

गोवर्धन पूजा पर्व पर अन्नकूट महाप्रसादी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा । एक ओर देश भर में दीपावली पर जोर शोर से मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में दौसा शहर के नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज दुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में अन्नकूट महाप्रसादी कार्यक्रम गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में बड़ी धूम धाम के साथ संपन्न हुआ।
समित के अध्यक्ष कर्णवीर चड्डा ने बताया कि महा प्रसादी की तैयारी में हर वर्ष की भांति सभी समाज के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बीती रात से ही अन्नकूट महाप्रसादी की तैयारी चल रही थी काफ़ी मात्रा में बाजरा, सभी तरह की सब्जियां, कढ़ी आदि तैयार की गई। सुबह नौ बजे पंडित सत्यनारायण शर्मा ने पूजा अर्चना कर भगवान को भोग लगाया तत्पश्चात सभी समाज के भक्तों ने अन्नकूट महाप्रसादी पंगत में बैठ कर प्रेम पूर्वक ग्रहण की व जो आने में असमर्थ थे उनके लिए भी प्रेम पूर्वक प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम करीब 3 बजे से ज्यादा चला।

महाप्रसादी सचिव संजय सब्बरवाल,कोषाध्यक्ष दिलीप साहनी सहित प्रबुद्ध जनों की देखरेख में तैयार की गई जिसमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सुचारू,तरीकेबद्ध, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए भक्तों ने हर संभव योजनाबद्ध तरीके से काम किया। मंच संचालन अशोक सिंघा ने किया।
व्यवस्था संभालने में अधिवक्ता सिकंदर पंजाबी का विशेष योगदान रहा जिन्होंने खुद व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी ताकि कार्यक्रम किसी भी तरह बाधित न हो सके। इस दौरान भक्तों ने मुक्त हाथों से श्रद्धानुसार मंदिर में राशि एवं सामान दान किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कर्णवीर चड्ढा, सचिव संजय सब्बरवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप साहनी, सिकंदर पंजाबी सहित राम लक्ष्मण साहनी, श्रवण साहनी, बजरंज सिंह चौहान, संजय वधावन, शील कुमार पंजाबी, अनिल कुमार भारद्वाज, सुरेश कुमार भसीन, शोभाराम तोलानी, एस के जैन, सहित काफ़ी संख्या मे महिला, पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!