
*जिला ब्यूरो चन्दन सिंह कुशवाहा*
*पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी के बार से की थी पत्नी की हत्या,*
जनपद हरदोई थाना अतरौली सिकरी माजरा भीखपुर में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है । पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिकरी निवासी रामसनेही ने अपनी बुधवार को अपनी पत्नी वेदना पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया मां को बचाने के चक्कर में बेटी रेशमा भी घायल हो गई । रामसनेही के चचेरे भाई रामनरेश की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की है । और आरोपी पति को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है।
