मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोहल्ले में नारकीय स्थिति, लोग गंदे पानी में जीने को मजबूर

मोहल्ले में नारकीय स्थिति, लोग गंदे पानी में जीने को मजबूर
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित शांति नगर मोहल्ले में जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है। कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश के बावजूद न तो नाली की सफाई हुई और न ही जल निकासी की व्यवस्था की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने 4 जून को शांति नगर में जमा गंदे पानी की निकासी और सफाई के लिए आदेश जारी किया था। आदेश में 24 घंटे के भीतर कार्य पूरा करने और जलजमाव स्थल पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश भी दिया गया था।

आदेश के कई दिन बीत जाने के बाद भी 10 जून तक न तो जल निकासी का काम हुआ और न ही सफाई की कोई पहल की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई एजेंसी के कर्मचारी मोहल्ले में झांकने तक नहीं आए। शांति नगर के लोग पिछले कई महीनों से जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं। नाली का मुहाना जाम होने और निर्माण कार्य के कारण पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया है, जिससे गंदा पानी गलियों में भर गया है। अब स्थिति ऐसी है कि लोग गर्मी के मौसम में भी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने पहले नगर परिषद, फिर जिला प्रशासन और बाद में विधायक से भी गुहार लगाई थी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद ईओ ने आदेश जारी किया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। लगातार उपेक्षा से लोगों में गहरी नाराजगी है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस समस्या से छुटकारा कैसे मिलेगा। लगातार अनदेखी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।