
*रामदेवरा धाम राजस्थान से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत*
भ्याना—- राजस्थान स्थित रामदेवरा धाम की तीर्थयात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का मंगलवार को गांव में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फूल सिंह अहीरवाल एवं उनकी पत्नी श्याम भाई एवं श्रद्धालुओं का जत्था गांव में पहुंचा, बस स्टैंड पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर लखन अहीरवाल राजेश अहीरवाल ने यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और सभी की यात्रा की सफलता के लिए बाबा रामदेवजी के चरणों में आभार व्यक्त किया। पूरे गांव में यात्रा से लौटे भक्तों के स्वागत को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने जत्थे का स्वागत मिठाई और पुष्प वर्षा से किया। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारों के साथ अपने-अपने घरों में प्रवेश कर गए। यात्रा से लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए पवन पाटीदार गोपाल गुर्जर शाहिद मंसूरी माजिद मंसूरी जसवंत यादव राहुल गुर्जर सद्दा मंसूरी एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया ।