
गाजीपुर-घर के सामने बैठे 6 लोगों को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला।
ट्रैक्टर से कुचलने से 2 की मौत 4 घायल।
खानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव की घटना।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
शराब के नशे में बताया जा रहा ट्रैक्टर ड्राइवर।
खबर गाजीपुर से है।जहाँ एक बेकाबू ट्रैक्टर ने घर के सामने बैठे 6 लोगों को कुचल दिया।इस घटना में ट्रैक्टर से कुचलने से 2 लोगो की मौत हो गयी,जबकि 4 लोग घायल हो गए।घटना खानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव की है।घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।जबकि घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर शराब के नशे में था,और ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खानपुर क्षेत्र के बिहारीगंज मेहनाजपुर सड़क मार्ग पर ददरा गांव में बेकाबू ट्रैक्टर ने एक मकान के सामने बैठे छह लोगों को कुचल दिया।तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मकान के बाहर बने शेड में बैठे हरिश्चंद्र, सोनू प्रजापति, गोपी प्रजापति, राहुल, बंडल प्रजापति और रोहित को कुचलते हुए मकान से जा टकराया। जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरिश्चंद्र और गोपी की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चारों घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो लोगों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। मौके पर जुटी भीड़ ने ड्राइवर संतोष राजभर को मारपीट कर घायल कर दिया। शराब के नशे में चूर ड्राइवर स्टेयरिंग सीट पर खड़े होकर नाचते हूए ट्रैक्टर चला रहा रहा था।