Uncategorizedउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

चरवा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में पहुंचे ससुरालीजनों ने महिला की पिटाई कर उसकी दुधमुंही बच्ची को उठा ले गए। महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है

विवाहिता को पीटकर उठा ले गए बच्ची

ब्यूरो रिपोर्ट: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़ 

कौशाम्बी।चरवा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में पहुंचे ससुरालीजनों ने महिला की पिटाई कर उसकी दुधमुंही बच्ची को उठा ले गए। महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। निराश महिला ने शनिवार को सीओ से शिकायत की। सीओ ने चरवा इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सिरसी गांव की सुनीता देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी छह मार्च 2024 को पिपरी थाने के दुर्गापुर गांव निवासी गंगा प्रसाद के बेटे अभिषेक के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था।आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर परिजनों के साथ मिलकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। 22 अप्रैल 2025 को प्रियंका का भाई राहुल बहन को मायके से बुला लाया। इससे नाराज ससुरालीजन 29 अप्रैल को प्रियंका के मायके पहुंचे और मारपीट की। इसमें राहुल, उसकी बहन प्रियंका, सुनीता, अंजली और नीतू को काफी चोंटे आई है। प्रियंका की दो माह की बेटी लेकर भाग निकले थे।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!