A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कैमूर में पंचायत सचिव पर तलाकशुदा महिला की हत्या और 20 लाख की हेराफेरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर में पंचायत सचिव पर तलाकशुदा महिला की हत्या और 20 लाख की हेराफेरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर से बड़ी खबर सामने आई है। बेलांव थाना क्षेत्र के खरेंदा पंचायत सचिव रौशन पासवान पर एक तलाकशुदा महिला की हत्या और नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों ने भभुआ थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने भभुआ कचहरी के पास ऑटो में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया और बहाने से सीएनजी टेंपो से बनारस इलाज कराने भेज दिया। खुद वह मौके से फरार हो गया। रास्ते में परिजनों को शक हुआ और उन्होंने भभुआ थाना को सूचना दी। महिला को वापस लाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

 

मृतका की मां, राजकुमारी देवी ने बताया कि उनकी बेटी पुष्पा देवी की शादी खरेंदा गांव निवासी प्रवीन कुमार राम से हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान पंचायत सचिव रौशन पासवान ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 20 लाख रुपये लिए, जो उन्होंने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर दिए थे।

 

सोमवार को पुष्पा देवी मोहनिया आई थीं और रौशन पासवान से उनकी मुलाकात हुई। शाम करीब 8 बजे रौशन का फोन आया कि पुष्पा की तबीयत खराब है। परिजन जब भभुआ पहुंचे, तो उन्हें टेंपो में शव देकर बनारस ले जाने को कहा गया। सैयद राजा पहुंचने तक यह स्पष्ट हो गया कि उनकी मौत पहले हो चुकी थी। इसके बाद रौशन का फोन भी बंद हो गया।

 

मंगलवार सुबह शव को बेलांव थाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे भभुआ थाना भेजा। भभुआ थाना पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि रौशन पासवान ने पहले ही हत्या कर दी थी और इलाज के बहाने शव थमा दिया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!