उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली मंझनपुर तहसील के गोपाल मिश्र का पूरा गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़

कौशाम्बी। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपाल मिश्र का पूरा गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल की हालत देख किसान बदहवास हो गए। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही किसानों ने पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। गोपाल मिश्र का पूरा निवासी किसान शिवराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी, जिससे वहां आग लग गई।लपटों को देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दमकल व पुलिस को दी। थाना प्रभारी उर्मिला सिंह ने बताया शॉर्ट सर्किट से फसल में आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया था। फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई।

Show More
Back to top button