
दहेज में बोलोरो की मांग को ले ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला
संवाद सूत्र विजयीपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की एक विवाहिता को शादी के पांच साल बाद बोलेरो की मांग को लेकर ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने पति सत्येन्द्र यादव, ससुर जोहान चौधरी, शैलेन्द्र यादव, लीलावती देवी तथा पिंकी देवी के विरुद्ध मारपीट तथा दहेज उत्पीडन की प्राथमिकी कराई है। पांच वर्ष पूर्व पुजा देवी की शादी विजयीपुर थाने के चैनपुर गांव के जोहान चौधरी के लड़के सत्येन्द्र यादव के साथ हिन्दू रिती रिवाज के साथ दान दहेज देकर खुब धुमधाम हुआ था। शादी के बाद दो जुड़वां बच्ची पैदा हुई। उसके दो महीने बाद से ही ससुराल वालों ने बोलोरो की मांग करना प्रारंभ कर दिया तथा तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित विवाहिता ने कहा कि जो कुछ आप लोगों ने तय किया था वह सब मेरे घर वालों ने दिया है।अब उनका समर्थ बोलेरो देने का नहीं है। इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया और मायके चली गई। पुलिस ने विवाहिता के आवेदन पर प्राथमिकी करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है।
