A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedगढ़वाझारखंड

श्री बंशीधर नगर में डीडीसी ने विकास योजना का किया समीक्षा

बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को गढ़वा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहे कार्य को लेकर समीक्षा बैठक किया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर  से,,प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को गढ़वा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहे कार्य को लेकर समीक्षा बैठक किया।इस बैठक में प्रखंड के कर्मियों तथा सभी पंचायतों के मुखिया शामिल थे।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास,अबुआ आवास तथा मनरेगा योजना कि कार्यों की जानकारी ली गई।जिसमें कुछ कार्यों में धीमी गति होने से नाराजगी जताई तथा एक एक सप्ताह में सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नगर ऊंटरी प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सभी पंचायतों में चल रहे सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक किया।इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी पंचायतों के मुखिया तथा सभी प्रखंड के कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया गया है।बैठक में प्रधानमंत्री आवास,अबुआ आवास तथा मनरेगा योजना कि कार्यों‌ में एक सप्ताह के अंदर तेजी लाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन पंचायत में जलमीनार,चापानल खराब है उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि जिन लाभुको को अबुवा आवास योजना कि पहली किस्त मिल चुकी है वह कार्य को पूरा कर लिये है वैसे लाभुक दूसरी किस्त के लिए आगे का कार्य जारी रखें।वैसे लाभुक जो योजनाएं लेकर नहीं बना रहे हैं वह कार्य प्रारंभ कर दें और वैसे लाभुक जिनका कार्य पूरा हो चुका है।तभी नई योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता,

बीपीओ राजदीप कुमार,प्रखंड के प्रधान अनिल सिंह, सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव,जेईई,एईई,रोजगार सेवक तथा प्रखंड के सभी कर्मी शामिल थे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!