A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने निकाली भगवान महर्षि परशुराम की भव्य शोभा यात्रा*

*सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने निकाली भगवान महर्षि परशुराम की भव्य शोभा यात्रा*

 रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

आगरा।सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा (पंजीकृत) के तत्वाधान में रविवार दिनांक 19 मई 2024, प्रातः 8:00 बजे, राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी, निकट खंदारी चौराहा आगरा से भगवान महर्षि परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन बड़ा ही भव्य तरीके से किया गया ,शोभा यात्रा का मुख्यआकर्षण भगवान महर्षि परशुराम जी की झांकी के साथ भगवान गणेश, हनुमान जी, राधा कृष्ण जी, दुर्गा मां जीऔर भी कई देवताओं की झांकियां को बैंड बाजा के साथ गीत संगीत बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

भगवान महर्षि परशुराम जी की शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी आगरा से विधि विधान पूजन और शहर के गणमान्य विप्र बंधुओ महंत मनकामेश्वर योगेश पुरी जी, महंतकैलाश महादेव निर्मल गिरी जी, संयुक्त आयकर आयुक्त राधा रानी जी, एस के एस ग्रुप के अध्यक्ष संतोष शर्मा जी, डायरेक्टर मोशन ग्रुप अरुण शर्मा, डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ डी बी शर्मा जी ,आईटीओ अजय दुबे जी, एडवोकेट अशोक चौबे जी, पार्षद सुनील शर्मा, पार्षद भरत शर्मा जीको सम्मानित करने के साथ नगला पदी के रास्ते पटवारी चौराहे से होती हुई हरिओम वाटिका 100 फुटा रोड दयाल बाग के लिए प्रस्थान किया शोभायात्रा के सम्मान में रास्ते में कई जगह तोरण द्वार बनाए गए जहां भगवान की आरती हुई और फूलों से वर्षा की गई शोभा यात्रा का समापन हरिओम वाटिका दयालबाग आगरा में भगवान महर्षि परशुराम जी की भव्य आरती और शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ उमाकांत सरस्वती जी(जूना अखाड़ा) जी का स्वागत सत्कारकिया गया औरगणमान्य लोगों के सम्मान के साथ अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा समिति के नए निर्मित सदस्यों विशिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी को मनोनय पत्र देकर सम्मानित किया गया , इसी के साथ समिति के और सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध दीक्षित जी ,आशुतोष शर्मा जी एस के मिश्रा जी एमएम शर्मा जी एस सी पाठक जी प्रेम शंकर जी रामविलास पाठक जी राजेंद्र पाराशर शिवदत्त शर्मा जी अनिल पाठक, विष्णु उपाध्याय, एसपी अग्निहोत्री जी बृजेश गौतम जी, जेपी लवानिया जी, रेखा गौर, विनोद शर्मा जी, मुकेश , हैरी पाराशर मनोज पाराशर विवेक पचौरी, पवन शर्मा जी विवेक गर्ग, योगेश भारद्वाज जी, प्रीति मिश्रा जी, रेखा गौर जी, लक्ष्मी लवानिया जी, दुर्गेश शर्मा जी, प्रमोद रावत, योगेश गौतम, हेमंत द्विवेदी,शैलेश बाबू,विमल शर्माआदि ने सम्मानित विप्र बंधुओ का सम्मान किया । उसके बाद भंडारे का भी बहुत बड़ा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा जी, और शिवाकांत मिश्रा जी द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया । अध्यक्ष सतीश शर्मा जी के साथ राजेंद्रपाराशर जी ने मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सतीश शर्मा जी ने मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉक्टर उमाकांत सरस्वती और सभी गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!