A2Z सभी खबर सभी जिले की

हजरत सैयद शाह इब्राहिम बाबा का 411वां उर्स ककराला में शानो-शौकत से मनाया गया ककराला (बदायूं), 20 अप्रैल 2025: ककराला के ईदगाह स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत सैयद शाह इब्राहिम बाबा का 411वां सालाना उर्स बड़ी ही अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स का आगाज़ कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुआ, जिसके बाद नाते पाक और मंकबत ने महफ़िल को रूहानी रंग में रंग दिया। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों और जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी कर दुआएं मांगी। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन ने मुल्क की सलामती, अमन और कौमी एकता के लिए खास दुआ की। उर्स के बाद लंगर का आयोजन हुआ जिसमें हज़ारों जायरीन शामिल हुए और लंगर की बरकत हासिल की। व्यापार मंडल ककराला के पदाधिकारियों ने भी दरगाह पर चादरपोशी कर बाबा की बारगाह में हाजिरी दी और क्षेत्र की तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

हजरत सैयद शाह इब्राहिम बाबा का 411वां उर्स ककराला में शानो-शौकत से मनाया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!