A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दो अधिकारियों को किया निलंबित

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मासूम मयंक को तीन दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। जब टीम मयंक तक पहुंची तब मिट्टी से ढका हुआ मयंक का शव मिला।

पूरे मामले में दो अधिकारियों की जवाब देही तय करते हुए सीईओ जनपद त्यौंथर एवं एसडीओ पी एच ई त्यौंथर को निलंबित किया गया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा है कि  –

रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे मयंक को प्रशासन के लगातार और अथक प्रयासों के बाद हम नहीं बचा सके। मन अथाह दुख और पीड़ा से भरा है। दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनो को गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

पीड़ित बच्चों के परिजनों  को रेड क्रॉस की ओर से 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दुख की इस घड़ी में मैं मध्य प्रदेश सरकार मयंक के परिजनों के साथ खड़े हैं।

इस मामले में जवाब देही तय करते हुए सीईओ जनपद त्यौंथर एवं एसडीओ पीएचई त्यौंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे बोरवेल को ढक कर रखें ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!