

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। राजेन्द्र सूरि दादावाड़ी में श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरी दादा गुरुदेव महाराज साहब का 199वां जन्म दिवस एवं 119वां स्वर्गरोहण दिवस पर ज्योतिषाचार्य द्विव्यचंद महाराज साहब के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पावन अवसर पर नगर भोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओ ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। दादावाड़ी में मंदिर की सजावट फुलों व रंग बिरंगी लाइट से कि गई। प्रातः 9:00 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से बैंड बाजो के साथ भव्य शोभा यात्रा में रथ पर बिराजे लाभार्थी परिवार के द्वारा राजेन्द्र सूरि दादा गुरु कि प्रतिमा लेकर निकाली गई। जगह-जगह रथ में गुरु देव के सामने समाजजनों ने गवली कर चावल व श्रीफल चढ़ाया। 
समाज के अभीषेक भंडारी व सचिव भंडारी ने लाभार्थी परिवार का श्रीफल साल भेंट कर सम्मान किया। शोभायात्रा मे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठन एवं श्रद्धालुओं ने मंच स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सर्वसमाज जनों के साथ पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण भी शामिल हुए एवं गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। धार रोड पर ब्राह्मण समाज द्वारा तथा कल्चुरी जायसवाल समाज के अखिलेश जायसवाल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

दादावाड़ी में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार महेंद्र कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, महावीर आहोर राजस्थान वालो का ट्रस्ट की ओर से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में नगर के पत्रकारों का भी बहुमान किया गया। लाभार्थी परिवार का आभार ट्रस्ट मंडल ने माना। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के सचिन भंडारी मनोहर ओरा, सुमित खटोड़, प्रवीण खटोड, समिरमल काकरेचा, संतोष काकरेचा उपस्थित रहे।