A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

Breaking News – भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने दिया टिकट |

आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, BJP की पहली लिस्ट में आरा के भोजपुरी स्टार का नाम!

भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह को लोकसभा का टिकट मिल गया है। वह बिहार से पश्चिम बंगाल और भाजपा से तृणमूल कांग्रेस जाने वाले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पर ताल ठोकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखालफत करने वाले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के लिए बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी ने मुसीबत खड़ी कर दी है। इस मुसीबत को भोजपुरी फिल्म जगत का पावर स्टार कहा जाता है। हां, पवन सिंह। पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा ने पहली सूची में ही टिकट दे दिया है। आसनसोल संसदीय सीट पर उप चुनाव अप्रैल 2022 में हुआ था, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की थी।

 

Related Articles
Show More
Back to top button