
भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा के तत्वाधान में विकसित भारत के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी सनराइज पब्लिक स्कूल सोमनाथ नगर दौसा में आयोजित हुआ प्रतियोगिता के इस कार्यक्रम में भाजपा दोसा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जी रेला विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता की जिला संयोजक एवं जिला मंत्री श्रीमती मंजू लता जाटव सहसंयोजक कमलेश जोशी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गुड्डी सिरोहिया उपस्थिति रही एवं विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर जिला अध्यक्ष जी ने सम्मानित किया एवं जिला अध्यक्ष जी ने विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के बारे में बच्चों को बताया