A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकौशाम्बीचित्रकूटप्रयागराजलखनऊ

अंबेडकर जयंती के अवसर पे लगा मेगा स्वास्थ्य कैम्प, सैंकड़ो लोगों ने कराया इलाज

 

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र कौशाम्बी 

  • कौशाम्बी । अंबेडकर जयंती के तत्वाधान में लगे मेगा स्वास्थ्य कैम्प मैं कड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दाग का वितरण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पे कड़ा ब्लॉक के दरियापुर जीता गांव में समाजसेवी तनवीर हसन के द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में प्रयागराज के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र के ईसी का पूर्वा अलीपुर जीता, बारा हवेली खालसा, गोविंदपुर,देवीगंज कड़ा आदि दर्जनों गाँवों से आए लगभग 580 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देते हुए निशुल्क दवाइयां भी दी गई। निशुल्क स्वास्थ्य शरीर में ग्रामीण अंचल से आए गरीब मजदूर किसानों महिलाओ ने आंख कान नाक हड्डी ब्लड जाँच एवं महिला संबंधित रोगों का परामर्श देते हुए इलाज किया गया। इस दौरान इकबाल हसन सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी तनवीर हसन ने बताया कि ग्रामीण अंचल में गरीब टपके के लोग बहुत से रोगों का इलाज यहां न करवा कर प्रयागराज जाते हैं और कर्ज लेकर मोटी रकम से अपना इलाज कराते हैं हमारी संस्था ऐसे ही गरीब लोगों के इलाज के लिए समय-समय पर कैंप लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और निशुल्क दवा भी देगी। इस संसार में मानव सेवा से बड़ा दूसरा कोई पुनीत कर नहीं ऐसा कार्य करने वाले हमेशा सुखी रहते हैं।इस दौरान प्रोफेसर अनवारुल हसन सिद्धिकी, डॉ मोहम्मद कादिर,डॉक्टर श्रवण आर्या, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजुम खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आजाद खान,डॉ वसीम सहित दर्जनों स्वस्थ कर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!