संवाददाता प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत लाइव न्यूज़ कौंशाम्बी
कौंशाम्बी। कल 14 अप्रैल सोमवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गृह जनपद कौशाम्बी के भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी में आगमन हो रहा है जो जनपद के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे जिसमें प्रथम कार्यक्रम रसूलपुर गिरछा चौराहा पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे ।तत्पश्चात सोहाद नगर नवीपुर रोही बाईपास भरवारी नगर पालिका परिषद के नवनिर्मित भवन व कार्यालय का लोकार्पण करेंगे व पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ।उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू ने दी।