A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर निलंबित

अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर निलंबित

गंभीर मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जहानाबाद। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद जिले के साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में बुधवार को आईजी ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, टेहटा थाना कांड संख्या 321/25 की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की गई, जिससे मामले की जांच प्रभावित हुई।


फरार आरोपितों के खिलाफ समय पर न्यायालय में वारंट के लिए अधियाचना भी दाखिल नहीं की गई। इससे आरोपितों को कानूनी लाभ मिलने की स्थिति बन गई।आईजी कार्यालय की समीक्षा में यह भी खुलासा हुआ कि अनुसंधान की प्रगति और रिमांड से जुड़े प्रयासों का स्पष्ट उल्लेख स्टेशन डायरी में दर्ज नहीं था। इसे अनुसंधान में गंभीर शिथिलता और पारदर्शिता की कमी माना गया। मामले की जांच रिपोर्ट में जहानाबाद एसपी ने इंस्पेक्टर पंकज कुमार पर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए निलंबन की अनुशंसा की थी। आईजी विकास वैभव ने स्पष्ट कहा कि गंभीर मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Show More
Back to top button