A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर… साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। थाना चौराहा पर आयोजित इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने राहगीरों से संवाद कर डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। अभियान के दौरान उप निरीक्षक सत्येंद्र पांडे और विनय कुमार ने छात्रों व युवाओं को बताया कि साइबर ठग कम जानकारी रखने वाले लोगों को आसानी से निशाना बनाते हैं। मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से रकम निकाल लेना, मोबाइल हैक कर लेना और आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना साइबर अपराधियों के आम तरीके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने या किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दें या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता और डिजिटल सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जागरूक रहकर ही ऑनलाइन ठगी और साइबर हमलों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

 

 

Show More
Back to top button