A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :इंगोहटा में दिखा भक्ति और अध्यात्म का संगम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । क्षेत्र के इंगोहटा में आस्था का केंद्र हिम्मत बाबा समाधि स्थल पर आयोजित यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। यहां इन दिनों भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की अलौकिक त्रिवेणी बह रही है। श्रद्धालु दिन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं, जबकि रात्रि में आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हमीरपुर और कानपुर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों, कैसेट नृत्य और भगवान की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कथा और यज्ञ के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं। पूरे इंगोहटा गांव में धार्मिक उत्साह और उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button