

बस्ती – कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के बगल आम के बगीचे में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की शर्ट पर मिट्टी लगी हुई थी, पैर में चप्पल लटक रही थी और घुटने के पास जींस फटी हुई थी। शव की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। तथा हत्या कर शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने के प्रयास में थे आरोपी । लेकिन इस गंम्भीर मामले में सामने आए सुसाइड नोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक युवक ने नोट में एक महिला कमला समेत अन्य लोगों पर अत्याचार शोषण व जान से मारने का गम्भीर आरोप लगाया था जब कि वह सच सावित हुआ । साथ ही उसने यह भी लिखा है कि “लोग मुझे मार डालेंगे”, जिससे घटना संदिग्ध बन गई है। मृतक युवक के बुर्जुग पिता व परिजनों का कहना है कि उनके पास तमाम साक्ष्य मौजूद हैं और उनके पुत्र की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ था।
पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक और उक्त महिला के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवात्सव के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में जिन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी भी भूमिका की जांच जारी है तथा उन आरोपियो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा । और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूरा जुड़ा मामला शम्भूपुर (पढ़नी ) गांव का है।