A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नेशनल हाईवे किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर व थाना सुमेरपुर पुलिस फील्ड यूनिट टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस विभिन्न माध्यमों से शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Related Articles

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस हमीरपुर भेज दिया है। वहीं, घटना को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सखा था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!