मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

इबोला प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगरानी

इबोला प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगरानी
WhatsApp Facebook

ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों पर नजर

जहानाबाद। इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने इबोला जैसे गंभीर संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने, आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में इबोला वायरस से संभावित संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड और विशेष बेड तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जीवन रक्षक दवाएं, मास्क और ग्लव्स की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को इबोला वायरस की पहचान, बचाव और उपचार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक इबोला वायरस का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद बिहार सरकार की एडवाइजरी के तहत सभी अस्पतालों के अधीक्षक, उपाधीक्षक और प्रभारी चिकित्सकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अफ्रीकी देशों और इबोला प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। ऐसे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति और यात्रा इतिहास की जानकारी जुटाई जाएगी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

इबोला वायरस के शुरुआती लक्षण

अचानक तेज बुखार और ठंड लगना

अत्यधिक कमजोरी और थकान

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

गंभीर सिरदर्द

गले में खराश

गंभीर लक्षण होने पर बढ़ जाता है खतरा

पेट दर्द, उल्टी और दस्त

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

नाक, मसूड़ों या मल से रक्तस्राव

लीवर और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होना

बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इबोला के लक्षण वाले व्यक्तियों के सीधे संपर्क से बचने की अपील की है। मरीज की देखभाल के दौरान मास्क और दस्ताने का उपयोग करने तथा नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह दी गई है। इसके अलावा विदेश से लौटे लोगों में लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराने और आवश्यक होने पर क्वॉरेंटाइन रहने को कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। विदेश से लौटने वाले मरीजों की विशेष निगरानी रखने और इबोला जैसे लक्षण मिलने पर तत्काल आइसोलेट कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास आवश्यक दवाएं और उपकरण उपलब्ध हैं।