मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :यज्ञ में शामिल होने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन

हमीरपुर :यज्ञ में शामिल होने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरी गांव निवासी 25 वर्षीय मोहन उर्फ गोविंद प्रजापति हुसैना गांव में चल रहे यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव के निकट सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक सवार युवक वाहन के नीचे फंस गया, जिससे वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया है। वहीं ई-रिक्शा चालक कपिल यादव निवासी हुसैना को मामूली चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।