

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । बीती रात तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों की रात में नींद हाराम कर दी भोर होते ही किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। बारिश अधिक होने के कारण रविवार को दिनभर कोई कार्य नहीं हो सका। इससे किसानों को चिंता बढ़ गई।
शनिवार के शाम बिगड़े मौसम ने रात होते ही पूरे क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया तेज हवाओं के साथ गरज चमक के मध्य हुई बारिश के साथ छिट पुट ओले गिरने से किसानों की नींद उड़ गई। किसान रात भर जागकर प्रकृति के प्रकोप पर नजर गड़ाए रखा। सुबह होते ही किसानों ने खेतों में पहुंच बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। बारिश अधिक होने से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई है वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है किसानों के अनुसार बारिश से गेहूं की फसल धूप निकलने पर खराब हो सकती है। किसानों के अनुसार दो दिन धूप निकलने के बाद ही फसलों की कतराई कटाई का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।