A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरसीआई बानसूर में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें आरसीआई स्कूल बानसूर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तनु सैनी ने 96% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, नैना जाट ने 95.83%, प्रियांशु यादव ने 95.17%, मनजीत ने 94.33%, मोहित रजक ने 94%, आरुष यादव ने 92.67% और सोनू पुत्र धारा सिंह ने 92.17% अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं के कुल 32 विद्यार्थियों और कक्षा 8वीं तथा 5वीं में सभी विषय में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले 77 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यार्थी और अभिभावकों को माला, दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

संस्था निदेशक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में स्टाफ द्वारा छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को बेहतरीन तैयारी करवाई जाती है, जिससे वे सभी प्रकार के कंपटीशन में सफलता प्राप्त कर सकें। विद्यालय स्तर पर एनसीसी, स्काउट, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जैसी गतिविधियां भी नियमित रूप से करवाई जाती हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!