A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं से कट सकता है शिवपाल यादव का टिकट

आदित्य यादव हो सकते हैं बदायूं लोकसभा सपा प्रत्याशी

बदायूं लोकसभा सीट का टिकेट काफी दिनों से डामाडोल होता दिख रहा है यह सीट सपा की पारिवारिक सीट भी कही जाती है इस सीट पर अधिकतर सपा का ही कब्जा रहता है

सांसद धर्मेंद्र यादव दो बार इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं लेकिन उनका भी टिकट कटा और उनकी जगह चाचा शिवपाल को बदायूं का सपा प्रत्याशी बनाया गया जिसके चलते जनता में बहुत विरोध रहा लेकिन धर्मेंद्र यादव के समझाने पर जनता ने चाचा शिवपाल यादव को अपना सपा का प्रत्याशी मान लिया लेकिन चाचा शिवपाल जनता के बीच अपना असर छोड़ने में कमज़ोर से दिखे लेकिन बहुत कम समय में चाचा के बेटे आदित्य यादव ने बदायूं के लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली यहां तक की जनता अब आदित्य यादव को ज्यादा पसंद भी करती है इसलिए बदायूं की जनता अब चाहती है कि चाचा की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को सपा का प्रत्याशी बनाया जाए यह मांग सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के बड़े-बड़े नेताओं से मंच के माध्यम से की

सपा के नेताओं का कहना है कि जनता की मांग को हम राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे लेकिन आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा कि चाचा शिवपाल यादव प्रत्याशी होते हैं या आदित्य यादव

Related Articles
Show More
Back to top button