A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मूक-बधिर बालक के माता-पिता की तलाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी की अपील

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा एक मूक-बधिर बालक के माता-पिता की तलाश के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। यह बालक वर्तमान में बाल देखरेख संस्थान, लाडवा, जिला-कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में निवासरत है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जिला सूचना अधिकारी को पत्र भेजकर बालक की फोटो को समाचार पत्रों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों तथा बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित कराने का अनुरोध किया है, ताकि बालक अपने माता-पिता तक पहुंच सके।

Related Articles

पत्र में बताया गया है कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में की जा रही है। उद्देश्य यह है कि यदि कोई व्यक्ति बालक को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो संबंधित विभाग को तत्काल सूचना देकर इस मानवीय प्रयास में सहयोग कर सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि बालक की पहचान अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें, ताकि उसे शीघ्र उसके परिवार से मिलाया जा सके।

Show More
Back to top button