A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं श्रमिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों तथा श्रमिक कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं स्वीकृत मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में संतुलन बनाए रखा जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने नियमित टेस्टिंग कराने और टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए शेड, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक उपचार किट, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने, श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पांच लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुरक्षा सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button