A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेहरू बाल विद्या मंदिर का बोर्ड परिणाम मे दबदबा

बानसूर क्षेत्र के गूँता मे संचालित नेहरू बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गूँता के छात्र अक्षय कुमार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परिणाम में 96% अंक प्राप्त कर ग्राम पंचायत स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक ने शिक्षकों सहित छात्र के घर पहुंच कर उसे बधाई व शुभकामनाएं दी और बताया कि विद्यालय हर बार श्रेष्ठ परिणाम देता है। अक्षय कुमार की इस सफलता से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

विद्यालय के निदेशक ने कहा कि अक्षय कुमार की इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और छात्र की लगन है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी तरह के परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!