A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीराम नवमी पर पांढुरना में भव्य शोभायात्रा व हिन्दू जनजागरण रैली, श्री राम सेना दुर्गा वाहिनी की तैयारी पूर्ण

श्रीराम नवमी पर पांढुरना में भव्य शोभायात्रा व हिन्दू गर्जना रैली, श्री राम सेना दुर्गा वाहिनी की तैयारी पूर्ण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

श्री राम सेना दुर्गा वाहिनी, पांढुरना द्वारा आगामी राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष “श्री राम नवमी उत्सव 2026” के अंतर्गत शहर में भव्य शोभायात्रा एवं हिन्दू गर्जना रैली निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

Related Articles


आयोजन समिति के अनुसार, यह भव्य शोभायात्रा शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को शाम 6:30 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा का शुभारंभ श्री राम मंदिर, गुजरी चौक, पांढुरना से किया जाएगा, जहां से यह नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी।
इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर झांकियां, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की बड़ी सहभागिता देखने को मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति एवं एकता का संदेश फैलाना है।
समिति द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी सुदृढ़ करेगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!