A2Z सभी खबर सभी जिले की

मारूड में गुरुसाई मंदिर के सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन, जनप्रतिनिधियों ने किया विकास का संकल्प

 मारूड में गुरुसाई मंदिर के सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन, जनप्रतिनिधियों ने किया विकास का संकल्प

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा-  ग्राम मारूड स्थित गुरुसाई मंदिर परिसर में नवीन सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन एवं उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, विधायक निलेश ऊईके तथा उज्ज्वल सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा भवन निर्माण हेतु ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसकी सराहना उपस्थित लोगों ने की।


समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सांस्कृतिक भवन बनने से गांव में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड एवं विधायक निलेश ऊईके ने भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बालाभाऊ ठाकरे, देवदास राऊत, जनपद सदस्य राजेंद्र ठाकरे, कैलाश ठाकरे, दिगंबर पोद्दार, किशोर गायकवाड, अनिल चौधरी, डॉ. सचिन तंवर, बाबूराव कडू, सुभाष बालपांडे, महादेव गाजरे, लीलाधर मोहल्ले, रामकृष्ण पोद्दार, सुरेश ठाकरे, सुभाष सोनकुसरे, शंकर काले, सुनील चौधरी, विलास ठाकरे, प्रमोद कडलकर, सुभाष गेडाम, सुरेंद्र सुले, प्रशांत सुले, पद्माकर पाबले, उमेश काडलकर, नैनेश्वर मदनकर, प्रकाश वैध, नारायण कडू, वसंतराव गाजरे, प्रवीण झाडे, वासुदेव निलटकर, अनिल मुरमकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!