
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हरियाली की नई उम्मीद बडा़री में अदाणी फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास
सीएसआर के तत्वावधान मे वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

विजयराघवगढ़ अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत बडा़री में किया गया बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। गांव की मिट्टी में जब नन्हें-नन्हें हाथों ने पौधे रोपे तो मानो भविष्य की हरियाली की नींव रखी जा रही थी। अदाणी सीमेंट बिजनेस कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के अधिकारियों वन विभाग के कर्मचारियों एसीसी व डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस अभियान को एक उत्सव का रूप दे दिया।बच्चों की आंखों में उत्साह और चेहरे पर मुस्कान साफ बता रही थी कि यह सिर्फ पौधे लगाने का कार्य नहीं। बल्कि प्रकृति से जुड़ने का एक भावनात्मक अनुभव है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों को वृक्षों के महत्व जैव विविधता मियावाकी पद्धति और जंगलों को आग से बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जिससे नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित हुआ। ग्राम बडा़री में लगभग 1 एकड़ भूमि पर मियावाकी पद्धति से 3500 पौधों का रोपण किया जा रहा है। इससे पहले भी दो स्थानों पर लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया जा चुका है। तीसरे अदाणी वन के निर्माण के साथ ही यहां कुल पौधों की संख्या करीब 18 हजार तक पहुंच जाएगी जो आने वाले समय में इस क्षेत्र की हरियाली और जैव विविधता को नई पहचान देगा।इन वनों में विलुप्त होती प्रजातियों और औषधीय पौधों को विशेष रूप से लगाया जा रहा है जिससे न सिर्फ पर्यावरण संतुलन बनेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।इस पूरे प्रयास की खास बात यह है कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल के लिए फेंसिंग सिंचाई व्यवस्था जैविक खाद और केयरटेकर की व्यवस्था की गई है। तीन वर्षों तक निरंतर संरक्षण के बाद इस वन को पूर्ण विकसित कर ग्राम पंचायत को सौंप दिया जाएगा जो सामुदायिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में चीफ प्लांट मैनेजर श्री अतुल दत्ता प्लांट हेड श्री मोहन सिंह राठौर, सेफ्टी हेड श्री अनुनय तिवारी प्रोडक्शन हेड श्री सपन रॉय डिप्टी रेंजर श्री काछी सीएसआर क्लस्टर हेड श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत बडा़री के जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल गांव की तस्वीर बदलेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करेगा। यह पहल एक संदेश देती है। जब समाज और संस्थाएं मिलकर प्रकृति के लिए कदम बढ़ाते हैं तब हरियाली सिर्फ पेड़ों में नहीं बल्कि इंसानों के दिलों में भी उगती है।