
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कामां कस्वे में 15 वे राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप आफ कामवन द्वारा रविवार 3 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उसमें आप अपने अंग भी दान कर सकते हैं जो की मरणोपरांत किसी को जीवन प्रदान करेंगे।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा रक्तदान महादान की मुहिम को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी कामवन वासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई है। आपका रक्त जब किसी की नसों में दौड़ेगा तो वह है उनके लिए जीवन दायिनी होगा। अतः इस मुहिम में भाग लेकर किसी के जीवन को बचाने का सार्थक प्रयास करें।
रक्तदान शिविर में कामा विधायक नोक्षम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा के द्वारा की जाएगी इस अवसर पर आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर की टीम रक्त एकत्रित करने में सहयोग प्रदान करेगी। ग्रुप के फेडरेशन अधिकारी हर प्रसाद नाटाणी के अनुसार स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि 15 वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर लोगो को अंगदान हेतु भी प्रेरित कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। अतः अंगदान के इक्छुक अपना आधार कार्ड व मोबाइल लेकर शिविर में पधारे