A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक सम्पन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

पेयजल, उज्ज्वला, लाडली बहना एवं सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक सम्पन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पेयजल, उज्ज्वला, लाडली बहना एवं सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाएं।

Related Articles

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में पेयजल आपूर्ति कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही बग्गू बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए खनिज अधिकारी श्री महेश नगपूरे को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत सभी पात्र वयस्क हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभसे वंचित हितग्राहियों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।


महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत डी-लिंक एवं डिलीट प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत डी-ग्रेड में आने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर विभागीय प्रदर्शन में सुधार लाया जाए और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही जल संचय एवं जनभागीदारी अभियान को प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत भूमि पूजन एवं लोकार्पण से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त कर उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। जामसांवली कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित एसडीएम सौंसर श्री सिद्दार्थ पटेल को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्यभार एवं दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सौंपे जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों को विभागवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिन विभागों द्वारा जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी, उन्हें शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी, तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित सभी संबंधित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!