A2Z सभी खबर सभी जिले की

आपसी सामंजस्य से हुआ नेशनल लोक अदालत में मामलो का निराकरण

डिंडोरी 14 मार्च 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी श्रीमति शशिकान्ता वैश्य के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.03.2026 को किया गया, आयोजित सफल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति शशिकान्ता वैश्य, कलेक्टर श्रीमति अजू पवन भदौरिया एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री यूके पटेरिया द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजित नेशनल लोक अदालत में माननीय श्रीमति शशिकान्ता वैश्य प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा व्यक्त किया गया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना दावा, चैक अनादरण एवं विभिन्न राजीनामा योग्य आपराधिक व दीवानी प्रकरण आपसी समझौते व सुलह के आधार पर निराकृत होगे, लोक अदालत में बैंको की ऋण वसूली. विद्युत एव दूरभाम चिल बकाया एवं नगर पालिका के सपत्ति व जल कर से संबंधित मुकदमा पूर्व प्रकरणों का निराकरण भी उभय पक्षों की सहमति से होगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया ने नेशनल लोक अदालत की बधाई दी एवं लोक अदालत की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दी। शुभारंभ कार्यक्रम में तृतीय जिला न्यायाधीश  कमलेश कुमार सोनी, द्वितीय जिला न्यायाधीश  शिवकुमार कौशल, प्रथम जिला न्यायाधीश  रविद्र गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  गिरजेश कुमार सनोडिया,  आशीप केशरवानी न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  आर पी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमति कमला उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,  उत्कर्ष राज सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री रिया डहेरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ  यूके पटेरिया, अध्यक्ष कर्मचारी संघ  भीम प्रकाश रामटेके, डिफेंस काउसिल टीम अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के कर्मचारीगण, पक्षकारगण, विद्युत विभाग, नगरपालिका विभाग, एवं समस्त बैंक आदि के अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उक्त लोक अदालत की सफलता में सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पक्षकारगण, अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं उनमें कार्यरत अन्य सभी शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  आशीप कुमार केशरवानी द्वारा बताया गया कि, लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 259 लंबित प्रकरण निराकृत हुए। लोक अदालत के कुल निराकृत प्रकरणों में राशि 8240455 रूपये का अवार्ड पारित हुआ। प्रिलिटिगेशन प्रकरणों की श्रेणी में कुल 74 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें 1849579 की राशि विभागों को प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 10090034 का अवार्ड पारित हुआ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!