

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo9179977597
मनावर। जिला धार।। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देशवासियो से मन कि बात कार्यक्रम प्रत्येक माह संपन्न होता है इस कड़ी में 125 वा मन की बात कार्यक्रम 31 अगस्त 2025 रविवार को भाजपा ( धार) ग्रामीण जिले के चार विधानसभा क्षेत्र गंधवानी, मनावर, धरमपुरी, कुक्षी के प्रत्येक बूथ पर मन कि बात कार्यक्रम सफलतापूर्वक 100% हो संपन्न हो। इस कार्यक्रम की समीक्षा व योजना बनाने हेतु आवश्यक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल बैठक में भाजपा (धार) ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ग्रामीण मंडल के 21 मंडलों के 1051 बूथ केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कार्यक्रम सुना जाएगा।
बैठक में 31 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर प्रत्येक विधानसभा अनुसार विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा मनावर प्रभारी राधेश्याम मुकाती, धरमपुरी महेंद्र महाजन, कुक्षी अंबाराम पाटीदार, गंधवानी राकेश मोटसरा, वह जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ने माना।