A2Z सभी खबर सभी जिले की

घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्यवाही

तीन प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

डिंडोरी। 14 मार्च 2026

डिंडोरी । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/3/26 को शमीम ख़ान सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा आकाश तुरकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ( खाद्य विभाग डिंडोरी )द्वारा माँ रेवा होटल पुरानी डिंडोरी तिराहा से 5 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा नकुल होटल से 3 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा मोले भोजनालय बस स्टैंड डिंडोरी से 2 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर इस प्रकार ज़िले के तीन प्रतिष्ठानों से कुल 10 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर मौके से उक्त सिलेंडरों को जप्त कर डिंडोरी इनडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रकरण तैयार किया गया।

Show More
Back to top button