A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत पांढुर्णा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत पांढुर्णा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में पांढुर्णा विधानसभा के सभी मंडलों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में  उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी माननीय श्री सुमेर सिंह सोलंकी का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की भावना भाजपा की कार्यप्रणाली का मूल आधार हैं। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठन की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Related Articles


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, मोरेश्वर मर्सकोले, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े तथा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश (बंटी) छागानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के साथ पांढुर्णा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!